जयपुरः समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जर्जर बिल्डिंगों की फोटो लेने पर मुकदमा दर्ज हो जाता है. यूपी में करीब 26 हजार स्कूल बंद हो गए. सत्ता में वापस आने पर फिर स्कूल खुलेंगे. शिक्षक समाज को दिशा व पीढ़ी संभालने वाले होते है. उन्होंने कहा कि हमारे शिक्षक ही हमारे रक्षक है.
अंग्रेजों ने भी कभी शिक्षा पर मुकदमा दर्ज नहीं किया, लेकिन अब ऐसा किया जा रहा है. शिक्षकों को पढ़ाने के बजाय दूसरे कामों में लगाया जा रहा है. संघ के लोग सभी को एक रंग में रंगना चाहते है. सपा सरकार ने बच्चों को लैपटॉप दिए थे. सपा सरकार ने दुनिया की पुलिस का अध्ययन किया था.
10 वर्षों में गोमती की सफाई की सिर्फ़ बाते हो रहीः
जिसके बाद डायल 100 की व्यवस्था शुरू हुई थी. बाद में इसे डायल 112 कर दिया गया था. अखिलेश ने 1090 हेल्पलाइन का भी जिक्र किया. अखिलेश ने गोमती सफाई रिवर फ्रंट JPNIC को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 10 वर्षों में गोमती की सफाई की सिर्फ़ बाते हो रही है. रिवर फ्रंट हमने बनाया उसे फिर बनाने की बाते हो रही है.