जयपुर : अमरनाथ यात्रा के लिए जुलाई के स्लॉट बुक हो गए हैं. अब अगस्त की तारीख मिलेगी. जयपुर समेत प्रदेशभर से करीब 70 हजार से अधिक भक्त अमरनाथ यात्रा के लिए जाएंगे.
बैंकों के जरिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिल रही है. प्रदेश में रोजाना करीब 20 हजार रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं. प्रत्येक यात्री की दुर्घटना बीमा राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए की गई है.
अतिरिक्त मेडिकल यूनिट, ऑक्सीजन सुविधा, रोशनी और ई-सेवाओं की व्यवस्था में बढ़ोतरी की गई है. साथ ही बालटाल से पवित्र गुफा तक रास्तों के चौड़ीकरण और मौसम की सटीक जानकारी के लिए डॉप्लर रडार सिस्टम भी लगाया है.