मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. धमकी भरे ई-मेल में अमिताभ बच्चन का जिक्र किया.
मुंबई मेयर कार्यालय को भी बम से उड़ानें की धमकी दी गई. दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम में भी धमाके की धमकी दी गई. मुंबई की कई स्कूलों में भी धमाके की धमकी दी गई. मेयर कार्यालय की ई-मेल पर धमकी भरा मैसेज आया. धमाके के मैसेज को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हुई.
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में जानलेवा हमला हुआ. उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. टाइगर पर हुए हमले से बॉलीवुड इंड्रस्टी में खौफ का माहौल है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
इस बीच अब बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन और मशहूर पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. बच्चन और दोसांझ की धमकी से जुड़ा मेल मुंबई की मेयर रितू तावड़े को मिला है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.