प्रतापगढ़: SP बी.आदित्य के निर्देशन में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. खेत में उगाई जा रही अवैध गांजे की फसल पकड़ी गई.ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत केसरियावाद थाना पुलिस ने कार्रवाई की. शिवपुरी मण्डात फला गांव में खेत से 151 किलो 75 ग्राम गांजे के पौधे जब्त किए गए. जब्त अवैध गांजे की अनुमानित कीमत 75 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई. मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गांव में दबिश देकर कार्रवाई की.
राया मीणा के खेत में मिर्ची, गन्ना और घास के बीच गांजे के पौधे उगाए गए थे. तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में हरे पत्तों और बीज युक्त पौधे मिले. पुलिस ने मौके पर गांजे के पौधों को उखाड़कर वजन किया. कार्रवाई के दौरान कुल 151 किलो 75 ग्राम गांजा बरामद हुआ. अवैध गांजे के पौधे जब्त कर NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया गया.