VIDEO: पारदर्शिता बढ़ाने व आमजन के हित में जेडीए का एक और नवाचार, इमारतों के अनुमोदित मानचित्र लोगों के लिए किए गए उपलब्ध, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: राजधानी जयपुर में निर्माणाधीन या निर्मित की गई इमारत में स्वीकृत सेटबैक कितना है,जेडीए कितनी मंजिल और कितने ऊंचाई तक इमारत के निर्माण की दी है स्वीकृति, यह सब अब एक क्लिक दूर है. 

अपनी कार्य प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने और आमजन के हित में जेडीए की ओर से नित नए नवाचार किए जा रहे हैं. जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन के निर्देश पर ऐसा ही एक और नवाचार जेडीए की ओर से किया गया है शुरू.

पारदर्शिता बढ़ाने व आमजन के हित में जेडीए का एक और नवाचार
जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन के निर्देश पर एक और नवाचार
इमारतों के अनुमोदित मानचित्र लोगों के लिए किए गए उपलब्ध
जेडीए के पोर्टल पर अब किए गए हैं उपलब्ध
ताकि आमजन को अनुमोदित मानचित्र को लेकर मिले पूरी जानकारी
निर्माणाधीन इमारत को लेकर नहीं काटने पड़ेंगे जेडीए के चक्कर
इमारत के मापदंड पता करने के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
आमजन को जेडीए पोर्टल पर ही समस्त जानकारी होगी उपलब्ध
पिछले महीने से जेडीए की ओर से जारी मानचित्र किए उपलब्ध
500 मीटर वर्गमीटर तक के भूखंडों और
अधिक आकार के भूखंडों के प्रकरणों में मानचित्र किए गए है उपलब्ध
बस आमजन को जेडीए पोर्टल पर मुख्य पेज करना है क्लिक
अनुमोदित नक्शों के साथ दी गई है संपूर्ण जानकारी
प्रस्तावित भवन के लिए स्वीकृति मापदंडों की दी गई है संपूर्ण जानकारी

आमजन के लिए आसान होगा इमारत के मापदंड पता करना
लोग पता कर सकेंगे कि निर्माणाधीन या निर्मित इमारत के क्या है मापदंड
इमारत की स्वीकृत ऊंचाई,मंजिल,सेटबैक व पार्किंग का कर सकेंगे पता
जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने अधिकारियों को दी है हिदायत
जो भी अनुमोदित मानचित्र जेडीए की ओर से किए जाएंगे जारी
उन सभी अनुमोदित मानचित्रों को पोर्टल पर किया जाएगा अपलोड
मानचित्र जारी होने के तुरंत बाद जेडीए पोर्टल पर किया जाएगा अपलोड
इसमें कोतारी बरतने वाले कार्मिकों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

विशेषज्ञों के अनुसार इमारतों के निर्माण के लिए उनके अनुमोदित मानचित्र व अन्य मापदंडों की जानकारी देने में जेडीए का पोर्टल राजस्थान रेरा के पोर्टल से है अधिक उपयोगी. जेडीए पोर्टल पर इन मापदंडों की अधिक स्पष्ट तरीके से जानकारी उपलब्ध कराई गई है.

राजस्थान रेरा पोर्टल से अधिक स्पष्ट जानकारी जेडीए पोर्टल पर
अनुमोदित इमारतों को लेकर जानकारी देने का मामला
जेडीए की ओर से अपने पोर्टल पर अब कराई जा रही है उपलब्ध
इमारतों के अनुमोदित मानचित्रों की जानकारी कराई जा रही है उपलब्ध
हांलाकि राजस्थान रेरा में जिन प्रोजेक्ट्स का हो जाता है पंजीकरण
उन प्रोजेक्ट्स के अनुमोदन से संबंधित समस्त जानकारी कराई जाती है उपलब्ध
राजस्थान रेरा के पोर्टल पर यह समस्त जानकारी कराई जाती है उपलब्ध
इसमें अनुमोदित मानचित्र के अलावा मंजिल वार पार्किंग की होती है जानकारी
लेकिन जेडीए ने अपने पोर्टल पर दी है विभिन्न मापदंडों की दी स्पष्ट जानकारी
ताकि आमजन को क्लिक करते ही स्वीकृत मापंदडों का चल जाए पता
जेडीए की ओर से अलग से सारणी में इमारत के चारों तरफ के सेटबैक,
स्वीकृत ऊंचाई व मंजिलें,ग्रॉस बिल्ट अप एरिया और
स्वीकृत FAR व BAR की दी गई है स्पष्ट और व्यावहारिक जानकारी

इमारत की पूरी "जन्म कुंडली" बस एक क्लिक पर
पोर्टल पर इमारत के संपूर्ण मानचित्र मंजिल वार कराया गए उपलब्ध
इसके अलावा "Terms and conditions"पर क्लिक करने से मिलेगी जानकारी
जेडीए की ओर से इमारत में स्वीकृत समस्त मापंदड की मिलेगी जानकारी
इसमें भवन निर्माण की स्वीकृति के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति/फर्म का नाम,
उसका मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी,आवेदक का पूरा पता,
स्वीकृत नक्शों का भू उपयोग,भूखंड का पूरा पता,अनुमोदन की तिथि,
भूखंड अगर कॉर्नर में हैं तो उसकी जानकारी,फ्रंट सेटबैक,
रियर सेटबैक,साइट सेटबैक,ग्रॉस बिल्ट अप एरिया,स्वीकृत FAR व BAR,
इमारत में स्वीकृत कुल मंजिल की मंजिलवार जानकारी,
इमारत की स्वीकृत कुल ऊंचाई,पार्किंग के लिए स्वीकृत ECU की संख्या
अथवा कितने चौपहिया वाहनों की पार्किंग है स्वीकृत उसकी संख्या और
अगर मानचित्र आर्किटेक्ट की ओर से है स्वीकृत तो
उस आर्किटेक्ट का नाम,मोबाइल नंबर,रजिस्ट्रेशन नंबर और
आर्किटेक्ट का मेल आईडी तक की पोर्टल पर दी जा रही है जानकारी

अपने घर के नजदीक निर्माणाधीन इमारत में स्वीकृत मापदंडों के अनुसार हो रहा या नहीं, अब यह पता करना जेडीए ने और आसान कर दिया है. ऐसे में निर्माणकर्ता भी स्वीकृत मापदंडों के अनुसार निर्माण के लिए बाध्य होंगे.