मानसून का मंगल प्रवेश ! इस बार सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना, 27 जिलों में अलर्ट जारी

मानसून का मंगल प्रवेश ! इस बार सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना, 27 जिलों में अलर्ट जारी

जयपुरः प्रदेश में मानसून की एंट्री इस बार तय समय पर हो गई है. उदयपुर,कोटा संभाग में मानसून की एंट्री हुई है. झालावाड़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और उदयपुर के रास्ते मानसून की एंट्री हुई. इसके बाद इस बार मानसून में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. पश्चिमी राजस्थान में सामान्य बारिश होने की संभावना है. वहीं पूर्वी राजस्थान में सामान्य से ज्यादा बारिश होगी. मानसून की एंट्री के साथ ही राजस्थान के 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

मानसून की दस्तक बात करें तो मानसून 25 जून तक प्रदेश में एंट्री करता है. इस बार भी 25 जून को ही मानसून ने एंट्री मारी है. हालांकि 11 साल में 2 बार ही समय से पूर्व मानसून ने एंट्री की है. साल 2013 में 13 जून को तो साल 2021 में भी 18 जून को मानसून की एंट्री हुई थी. जब-जब मानसून की समय से पहले एंट्री हुई है. तब-तब औसत से ज्यादा बारिश प्रदेश में हुई है. 

कुछ ऐसी रही मानसून की दस्तकः
2014- 3 जुलाई को हुई मानसून की एंट्री
2015- 23 जून को हुई मानसून की एंट्री
2016- 22 जून को हुई मानसून की एंट्री
2017- 27 जून को हुई मानसून की एंट्री
2018- 26जून को हुई मानसून की एंट्री
2019- 2जुलाई को हुई मानसून की एंट्री
2020- 24जून को हुई मानसून की एंट्री
2021- 18जून को हुई मानसून की एंट्री
2022- 30जून को हुई मानसून की एंट्री
2023- 25जून को हुई मानसून की एंट्री