जयपुरः पुराना या नया मोबाइल खरीदने से पहले सतर्क रहें. अगर आप भी मोबाइल खरीदने का सोच रहे है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने नई एडवाइजरी जारी की है. अब KYM (Know Your Mobile)से तुरंत करें. मोबाइल की वैधता और चोरी का स्टेटस चेक. IMEI नंबर के जरिए फोन असली, क्लोन, ब्लैकलिस्टेड या चोरी का है या नहीं का पता चलेगा.
SMS, मोबाइल ऐप और CEIR पोर्टल के माध्यम से जांच कर सकते हैं. राजस्थान पुलिस की आमजन से अपील कि है कि “Blacklisted” या “Blocked” स्टेटस वाला मोबाइल भूलकर भी न खरीदें. वरना ठगी और कानूनी परेशानी में फंस सकते हैं.