बंगाल में BJP का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 20 जून को कोलकाता जाएंगे PM नरेंद्र मोदी

बंगाल में BJP का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 20 जून को कोलकाता जाएंगे PM नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली: बंगाल में BJP का बड़ा शक्ति प्रदर्शन होगा. 20 जून को PM नरेंद्र मोदी कोलकाता जाएंगे. BJP पहली बार बड़े स्तर पर ‘बंगाल स्थापना दिवस’ मनाएगी. PM मोदी बंगाल स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रस्ताव से 20 जून का ऐतिहासिक महत्व जुड़ा है.

BJP बंगाल के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित करेगी . PM मोदी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. बंगाल की राजनीति में इतिहास और विरासत को केंद्र में लाने की तैयारी है.

स्थापना दिवस के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा राजनीतिक संदेश देने की रणनीति है. साल 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन की भी तैयारी है. 2 दिन के दौरे में बंगाल को लेकर BJP का बड़ा राजनीतिक और वैचारिक संदेश है.