बीजेपी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की दो टूक, अनुशासनहीनता करने वाले और भीतरघात करने वाले नेताओं की सूची बनाए

जयपुर: भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि जो करेगा अनुशासन हीनता वो दोषी माना जाएगा. चाहे पार्टी का कोई भी नेता हो. उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. भीतरघात करने वाले नेताओं को भी चेतावनी दी.  

बीएल संतोष ने कहा कि अनुशासनहीनता करने वाले और भीतरघात करने वाले नेताओं की सूची बनाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए. ये बात निकाय चुनाव से जुड़ी बैठकों में बीएल संतोष ने कहीं. संभाग प्रभारियों की बैठक में दो टूक बात कही.

बीजेपी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने दो टूक बात कहीं. उन्होंने कहा कि प्रत्याशी कमजोर हो तो भी पार्टी साथ दे. निर्दलीय के सहारे बोर्ड बनाने की कोशिश नहीं है. पार्टी को अपने अधिकृत प्रत्याशी के साथ मजबूती से खड़ा रहना है. 

संगठन की पूरी ताकत अपने प्रत्याशी के पीछे लगनी चाहिए. बीएल संतोष ने सांसदों की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई. आपको बता दें कि बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में मैराथन बैठक समाप्त हुई. सुबह 10.58 बजे से बीएल संतोष ने मैराथन बैठकें ली. सीएम भजनलाल शर्मा के साथ अलग से बैठक की.