VIDEO: बीजेपी की निकाय चुनाव की रणनीति, जीत का मूल मंत्र देंगे संगठन महामंत्री बी एल संतोष, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: जन्माष्टमी का पर्व बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री BL संतोष जयपुर में मनाएंगे. 4 सितंबर को दिनभर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में निकाय चुनाव को लेकर मैराथन बैठके लेंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार समेंत प्रमुख नेताओं की मौजूदगी रहेगाी. निकाय संगठन चुनाव प्रभारी से लेंगे BL संतोष फीडबैक. चुनाव प्रबंधन से जुड़ी कमेटियों की बैठक लेंगे. BL संतोष का उन नेताओं को दो टूक संदेश होगा जो पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ भीतर घात करने की कोशिश कर रहे है या करना चाहते हैं.

बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष राजस्थान के जयपुर आ रहे. 4 सितंबर यूं कहे जन्माष्टमी के पर्व पर भाजपा प्रदेश मख्यालय में सीएम भजन लाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेंगे. निकाय चुनावों से जुड़ी चुनाव प्रबंधन कमेटी की बैठक लेंगे. चुनाव और निकाय संगठन प्रभारी से फीडबैक लेंगे. रणनीति को जांचने का काम करेंगे. शहर में कैसे बीजेपी सरकार बने इसे लेकर ना केवल अहम सुझाव देंगे बल्कि निचले स्तर तक का फीडबैक जानने का काम करेंगे. प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष 4 सितंबर को सुबह 8 बजे फ्लाइट से जयपुर पहुंचेंगे. एयरपोर्ट से सीधे प्रदेश भाजपा प्रदेश मुख्यालय आएंगे. लगभग 10 बजे से बैठक का दौर शुरू होगा. संतोष दिन भर पार्टी ऑफिस में रहेंगे. अलग अलग चरण में चर्चाओं का दौर चलेगा. इसके बाद रात्रि 9 बजे फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. बीएल संतोष का जयपुर दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि टिकट वितरण के बाद पार्टी के भीतर अलग-अलग स्तर पर असंतोष की आवाजें उठ रही थी. हालांकि की ये अच्छाी बात है कि भाजपा राज्य भर में अधिकांश बागियों को मनाने में कामयाब हो गई है. कई जगह पर पार्टी के उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव भी जीत गए.

--- BL संतोष के दौरे में क्या रहेगा खास ---
-उन नेताओं को होगा दो टूक संदेश 
-जो कर रहे भाजपा के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ भीतरघात
-सीएम भजनलाल शर्मा और मदन राठौड़ के साथ होगी अहम बैठक
-बीजेपी प्रदेश कोर कमेटी सदस्यों से होगा संवाद
-चुनाव प्रबंधन से जुड़ी अहम बैठक लेंगे
-बूथ स्तर तक रणनीति को जांचने का करेंगे काम
-संगठनात्मक समन्वय पर बात करेंगे
-Zen z ,UGC रोल बैक समेत कई गंभीर विषयो पर भी बात करेंगे
-संभावित चुनावी रणनीति पर होगा मंथन
-बीजेपी के प्रचार रथों को लेकर फीडबैक लेंगे
-बीजेपी के चुनाव से जुड़े मैनिफेस्टो को लेकर चर्चा करेंगे
-गुटबाजी का थामने का काम करेंगे संतोष 
-बीजेपी का मतदाता मतदान केंद्र तक पहुंचे यह रणनीति बनाने का काम करेंगे

कर्नाटक से आने वाले BL संतोष कुशल संगठनकर्ता है. वे जब से बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बने हैं. तभी से पूरे देश भर में बीजेपी लगातार उन राज्यों में भी सरकार बनाने में कामयाब हो गई जहां पहले नहीं थी. खासतौर पर पश्चिम बंगाल लो प्रोफाइल होकर संगठन को धार देने में BL संतोष को महारत हासिल है.