बीजेपी की निकाय चुनाव की रणनीति, जीत का मूल मंत्र देंगे संगठन महामंत्री बी एल संतोष, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः राजस्थान पहले राज्य में शुमार हो गया जहां बीजेपी के मैंडेट के अनुसार वन स्टेट वन इलेक्शन का सूत्रपात हो गया. सीएम भजन लाल शर्मा के विजन के आगाज के बाद पहली बार बीजेपी के किसी बड़े राष्ट्रीय नेता का जयपुर प्रवास हो रहा हैं. 4 सितंबर को बीजेपी के राष्ट्रिय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का जयपुर दौरा होगा. वे अपने दल की निकाय चुनाव की रणनीति को जांचेंगे और जीत का मूल मंत्र देंगे. 

भजन लाल शर्मा के लिए ये बड़ी उपलब्धि के समान है कि उनकी सरकार ने अपनी पार्टी के विजन " वन स्टेट वन इलेक्शन" का अपने राज्य में सूत्रपात कर दिया. एक साथ निकाय चुनाव राजस्थान में हो रहे और इसके ठीक बाद पंचायती राज के चुनाव. अपनी सरकार की पहल को साधुवाद देने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष राजस्थान के जयपुर आ रहे. 4सितंबर को जयपुर में दिन भर सीएम भजन लाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेंगे. निकाय चुनावों से जुड़ी रणनीति को जांचने का काम करेंगे. पार्टी के चुनावी वॉर रुम में शहर में कैसे सरकार बने इसे लेकर ना केवल अहम सुझाव देंगे बल्कि निचले स्तर तक का फीडबैक जानने का काम करेंगे. 

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष 4 सितंबर को सुबह 8 बजे फ्लाइट से जयपुर पहुंचेंगे. एयरपोर्ट से सीधे प्रदेश भाजपा प्रदेश मुख्यालय आएंगे. लगभग 10 बजे से बैठक का दौर शुरू होगा. संतोष दिन भर पार्टी ऑफिस में रहेंगे. अलग अलग चरण में चर्चाओं का दौर चलेगा. इसके बाद रात्रि 9 बजे फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. बीएल संतोष का जयपुर दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि टिकट वितरण के बाद पार्टी के भीतर अलग-अलग स्तर पर असंतोष की आवाजें उठ रही हैं. भाजपा के लिए चुनौती यह होगी कि नाराज दावेदारों और कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में पार्टी के पक्ष में सक्रिय रखा जाए.

... BL संतोष के दौरे में क्या रहेगा खास ..
सीएम भजन लाल शर्मा और मदन राठौड़ के साथ होगी अहम बैठक
बीजेपी प्रदेश कोर कमेटी सदस्यों से होगा संवाद
राज्य में बागियों से उपजे असंतोष को थामना
चुनाव प्रबंधन से जुड़ी अहम बैठक लेंगे
बूथ स्तर तक रणनीति को जांचने का करेंगे काम
समझायें
 संगठनात्मक समन्वय पर बात करेंगे
Zen z ,uGC रोल बैक समेत कई गंभीर विषयो पर भी बात करेंगे
 संभावित चुनावी रणनीति पर होगा मंथन
बीजेपी के प्रचार रथों के महत्व को जानेंगे
बीजेपी के चुनाव से जुड़े मैनिफेस्टो कोलेकर चर्चा करेंगे
गुटबाजी का थामने का काम करेंगे संतोष     

उल्लेखनीय है कि निकाय चुनाव को लेकर टिकट चयन के बाद से ही नाराजगी के सुर सामने आए. अपनों की बगावत सामने आई है. बीजेपी प्रदेश मुख्यालय और कई जगहों पर टिकट चयन को लेकर विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिल रहे. पैराशूट उम्मीदवार और गलत टिकट चयन को लेकर भी आरोप लग रहे ऐसे में BL संतोष का जयपुर दौरा अहम रहने वाला हैं