मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अजमेर दौरे पर, रोड शो में बोले -अब हमें डबल इंजन को ट्रिपल इंजन बनाकर विकास आगे बढ़ाना है

अजमेर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अजमेर दौरे पर है. रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया. मुख्यमंत्री ने रोड शो में मौजूद सभी माननीयों,आमजन का आभार जताया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. 

आज हम बिजली,रोडवेज में मुनाफे में चल रहे हैं. अब हमें डबल इंजन को ट्रिपल इंजन बनाकर विकास आगे बढ़ाना है. ढाई साल में कोई पेपर लीक नहीं हुआ,पेपर माफिया जेल की हवा खा रहे. पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार लगातार विकास के आयाम छू रही. हमारी सरकार करीब 1 लाख 90 हजार नौकरी युवाओं को दे चुकी है.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अजमेर दौरे पर: 
-रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संबोधन 
-मुख्यमंत्री ने रोड शो में मौजूद सभी माननीयों,आमजन का जताया आभार 
-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
-आज हम बिजली,रोडवेज में मुनाफे में चल रहे हैं 
-अब हमें डबल इंजन को ट्रिपल इंजन बनाकर विकास आगे बढ़ाना है
-ढाई साल में कोई पेपर लीक नहीं हुआ,पेपर माफिया जेल की हवा खा रहे
-पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार लगातार विकास के आयाम छू रही
-हमारी सरकार करीब 1 लाख 90 हजार नौकरी युवाओं को दे चुकी है

इससे पहले CM भजनलाल शर्मा किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचने पर स्वागत अभिनंदन हुआ. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सड़क मार्ग से अजमेर पहुंचे. CM के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर में रोड शो किया. अजमेर में रो शो के बाद भाजपा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत मौजूद रहे.