भरतपुरः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भरतपुर में रोड शो कर रहे है. बिजली घर से लक्ष्मणजी मंदिर तक रोड शो हो रहा है. इस दौरान गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, प्रभारी अशोक परनामी मौजूद है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी.
वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है, राजस्थान में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है. राजस्थान में आज तेजी से विकास हो रहा है. हर विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्य हो रहे हैं. मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है.