Jaipur News: MPS स्कूल में 10वीं के छात्र से मारपीट, गंभीर चोट के बाद छात्र को ट्रॉमा सेंटर में कराया गया भर्ती

जयपुर : जयपुर के MPS स्कूल में 10वीं के छात्र से मारपीट का मामला सामने आया है. सहपाठियों पर छात्र के सिर पर कांच की बोतल मारने का आरोप है. गंभीर चोट के बाद छात्र को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

मारपीट की वजह फिलहाल सामने नहीं आयी है. जांच के बाद खुलासा होगा. स्कूल प्रबंधन की ओर से छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के बाद स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और निगरानी पर सवाल खडे हो गए हैं.

होश में बताया जा रहा छात्र :
बता दें कि घायल छात्र को SMS ट्रोमा सेंटर लाया गया. छात्र के चोट सिर और चेहरे पर आई है. फिलहाल चिकित्सकों की टीम छात्र की जांच कर रही है. हालांकि छात्र होश में बताया जा रहा है.