Tibet Earthquake: तिब्बत भूकंप से तबाही... 16 लोगों की मौत, आज पाकिस्तान और अफगानिस्तान कांपी धरती, जानें क्या रही तीव्रता

नई दिल्लीः तिब्बत के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए. पाकिस्तान में 4.9 और अफगानिस्तान में 4.1 का भूकंप आया. पाकिस्तान में सुबह 4:56 बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप आया. अफगानिस्तान में सुबह 5:54 बजे 4.1 तीव्रता का भूकंप आया. 

इससे पहले गुरुवार को देर रात तिब्बत में 7.0 की तीव्रता से भूकंप आया. भूकंप से 16 लोगों की मौत हो गई है जबकि 32 घायल हुए है. भूकंप में सैकड़ों मकान ढह गए है. कुछ क्षेत्रों में सड़क तथा रेल यातायात प्रभावित हुआ है. प्रभावित इलाकों में बचाव दल तैनात किए हैं. और राहत और बचाव का काम जारी है.     

शिमला में भी 2.7 तीव्रता का भूकंपः
भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 18 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया. वहीं उत्तरी तिब्बत के नागचू शहर में कम से कम 339 मकान और पशुओं के 20 बाड़े ढह गए. हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी 2.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया.