अजमेर: अजमेर मेडिकल कॉलेज में देहदानियों का अपमान हो रहा है. डेडबॉडी रखने की जगह बदहाल हो गई है. शवों पर फंगस लग रही है. खुले टैंक में बिना ढंके देहदानियों के शव रखे जा रहे है. शव केमिकल सॉल्यूशन में पूरी तरह नहीं डूबे है. बॉडी स्टोरेज एरिया सीलन, मिट्टी और धूल से बदहाल है.
छत का प्लास्टर गिर रहा है, शवों पर कीड़े पनप रहे है. फरवरी में शिकायत के बाद भी हालात नहीं सुधरे है. एनाटॉमी विशेषज्ञ ने संक्रमण के खतरे की आशंका जताई है. फैकल्टी और स्टूडेंट्स को भी संक्रमण का खतरा है.