सीकर में भूकंप के झटके, खाटूश्यामजी सहित कई गांवों में महसूस हुई कंपन, रिक्टर स्केल पर 3.5 दर्ज की गई तीव्रता

सीकर: राजस्थान के सीकर जिले में शनिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र जयपुर से उत्तर-पश्चिम दिशा में लगभग 69 किलोमीटर दूर और जमीन से करीब 5 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है. 

सुबह करीब 6:32 से 6:34 बजे के बीच आए इन झटकों को धार्मिक नगरी खाटूश्याम जी समेत आसपास के कई गांवों में महसूस किया गया.

खाटूश्यामजी के अलावा पलसाना, रानोली, धींगपुर, कैलाश, बाय और हनुमानपुरा जैसे क्षेत्रों में भी लोगों ने कंपन महसूस की. अचानक आए झटकों से लोग घबरा गए और कई लोग अपने घर और दुकानों से बाहर निकल आए. हालांकि, अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है.