हनुमानगढ़: भारी बारिश से मक्कासर गांव में हालात बिगड़ गए है. गांव के करीब 150 मकानों में पानी भर गया है. करीब 30 परिवारों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण ली. डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने मकानों से सामान निकाला. ट्रॉलियों और अन्य साधनों में घरेलू सामान रखा.
पिछले साल भी मक्कासर में इसी तरह बारिश से मकान डूबे थे. मौके पर पहुंची तहसीलदार को ग्रामीणों ने खरी-खोटी सुनाई. पिछले साल के बिल तक पास ना करने के आरोप लगाए. पिछले साल प्रशासन ने अस्थाई पुनर्वास की व्यवस्था की थी. गांव में पानी निकासी ना होने से हर साल ये हालात होते है.
आपको बता दें कि हनुमानगढ़ जिले में रात्रि से बरसात का दौर जारी है. पीलीबंगा, गोलूवाला, पक्का सहारणा में जल भराव हुआ. कई स्थानों पर मकानों और कार्यालयों में पानी घुस गया. जिला कलेक्टर ने विद्यालयों में अवकाश घोषित किया. पानी निकासी में नगर निकाय के अधिकारी जुटे. बरसात से फसलों को फायदा मिलेगा. वहीं जल भराव से लोगों को परेशानी हो रही है. अभी भी रुक रुककर बरसात का दौर चल रहा है.