अजमेरः बम धमाकों की धमकी देने वाला आरोपी हार्दिक रमेशचंद गिरफ्तार कर लिया गया है. ई-मेल के जरिए RTO सहित अन्य सरकारी कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. अजमेर पुलिस ने आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अजमेर लाया गया.
अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया. आरोपी से पुलिस की गहन पूछताछ जारी है. पुलिस धमकी के पीछे मकसद और अन्य कनेक्शन खंगाल रही है. अजमेर पुलिस जल्द पूरे मामले का खुलासा कर सकती है.