जयपुरः राजधानी के पर्यटन स्थलों पर गर्मी का कर्फ्यू देखने को मिला रहा है. भीषण गर्मी के चलते राजधानी जयपुर के प्रमुख स्मारकों पर पर्यटकों की कमी नजर आ रही है. आमेर, हवा महल, जंतर मंतर समेत कई पर्यटन स्थलों पर पर्यटक संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. विदेशी पर्यटकों की आवाजाही में भी पिछले दिनों उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई. दोपहर के समय स्मारकों पर गर्मी का कर्फ्यू जैसे हालात दिखाई देने लगे.
पर्यटकों को राहत देने के लिए स्मारकों पर छाते उपलब्ध करवाए जा रहे है. परिसर में नियमित पानी छिड़काव कराया जा रहा है. पत्थरों और रास्तों की तपिश कम करने के लिए विशेष प्रबंधन सक्रिय किया गया है. पर्यटन कारोबार से जुड़े गाइड, फोटोग्राफर और विक्रेताओं की चिंता बढ़ने लगी है. भीषण तापमान और गर्म हवाओं का असर राजधानी के पर्यटन पर साफ दिख रहा है.