महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के नासिक में भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पानी से भरे कुएं में कार गिर गई. कुएं में कार गिरने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हुई.
शुक्रवार रात डिंडोरी शहर के शिवाजी नगर इलाके में हादसा हुआ. मृतक डिंडोरी तालुका के इंदौर गांव के दरगुडे परिवार के सदस्य थे. मृतकों की पहचान सुनील दत्तु दरगुडे (32), उनकी पत्नी रेशमा, आशा अनिल दरगुडे (32) और परिवार के 6 बच्चों के रूप में हुई.
बच्चों में 7 से 14 साल की उम्र की पांच लड़कियां और 11 साल का एक लड़का शामिल है. कार सवार परिवार एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहा था.
महाराष्ट्र के नासिक में भीषण दर्दनाक सड़क हादसा:
-अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पानी से भरे कुएं में गिरी कार
-कुएं में कार गिरने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत
-शुक्रवार रात डिंडोरी शहर के शिवाजी नगर इलाके में हुआ हादसा
-मृतक डिंडोरी तालुका के इंदौर गांव के दरगुडे परिवार के सदस्य थे
-मृतकों की पहचान सुनील दत्तु दरगुडे (32), उनकी पत्नी रेशमा,
-आशा अनिल दरगुडे (32) और परिवार के 6 बच्चों के रूप में हुई
-बच्चों में 7 से 14 साल की उम्र की पांच लड़कियां और 11 साल का एक लड़का शामिल
-कार सवार परिवार एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था घर