बाड़ीः बटेश्वर गांव के पास सड़क हादसा हुआ है. 2 बाइकों में भीषण भिड़ंत हो गई. हादसे में दूधिया की मौत हो गई. वहीं दूसरी बाइक पर सवार 3 युवक चोटिल हुए है. मृतक दूधिया बेताल गुर्जर निधारा गांव का निवासी है.
सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. परिजनों ने दूसरी बाइक सवार पर लापरवाही का आरोप लगाया है. सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. सदर थाना प्रभारी मोहरसिंह मीणा ने जानकारी दी है.