जयपुर: राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आ रहा है. आज बीकानेर और जयपुर संभाग में बारिश के आसार है. कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश की संभावना है. 24 अक्टूबर को भी बीकानेर-जयपुर संभाग के उत्तरी भागों में मौसम बदलेगा. 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.
#Jaipur: राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ का असर आज बीकानेर और जयपुर संभाग में बारिश के आसार, कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश की संभावना... #RajasthanWithFirstIndia #WeatherUpdate @navinsharmabki https://t.co/1t5LdrVyJC
— First India News (@1stIndiaNews) October 23, 2026
25 अक्टूबर से राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. वहीं बात करें अलवर की, तो यहां पर मौसम का मिजाज बदल गया है. तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई. दोपहर तक तेज धूप के बाद मौसम ने अचानक करवट ली. आसमान में बादल छाए. तेज आंधी के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ. अचानक बदले मौसम से तापमान में गिरावट आई.
अलवर के थानागाजी में बरसात का दौर रहा. करीब 30 मिनट से ज्यादा बरसात हुई. मौसम में बदलाव हुआ. तेज हवाओं के साथ बरसात का दौर जारी रहा. खेतों में किसान अब सरसो, गेहूं, जौ, चने की बुवाई कर सकेंगे.