नई दिल्लीः PM मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधित करते हुए कहा कि इन्होंने अपने राज्य के लोगों को धोखा दिया. समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण विरोधी है. समाजवादी पार्टी लोहिया को भूल चुकी है. लोहिया के सपनों को पैरों तले कुचला. कांग्रेस पार्टी हर फैसले का विरोध करती है. देश मजबूत करने के फैसले का विरोध. कांग्रेस ने अनुच्छेद 370, UCC का विरोध किया. GST और ट्रिपल तलाक का भी विरोध किया. कांग्रेस की वजह से भारत विकास नहीं कर सका. लटकाना, अटकाना, भटकाना कांग्रेस का सिद्धांत है. कांग्रेस ने देश का बड़ा नुकसान किया. कांग्रेस एक एंटी रिफॉर्म पार्टी है. हर काम को रोकना कांग्रेस का कल्चर है.
कांग्रेस ने सीमा विवाद को लटकाया. नारी के दुख में मैं भी दुखी हूं. नारी शक्ति का 100% आशीर्वाद मेरे साथ है. हर रुकावट को खत्म करके रहेंगे. हमारा आत्मबल अजेय है, प्रयास रुकेगा नहीं. नारी शक्ति के सपने को कुचला गया. नारी शक्ति की उड़ान को रोका गया. देश की माताओं, बहनों से क्षमाप्रार्थी हूं. विपक्षी दलों की स्वार्थी राजनीति से नुकसान. कुछ के लिए देशहित से बढ़कर दलहित. विपक्षी दल खुशी से तालियां बजा रहे थे. हमारे लिए देशहित सर्वोपरि है. बिल गिरा तो मुझे भी देखकर बहुत दुख हुआ. नारी सब भूल जाती है, लेकिन अपना अपमान नहीं. 21वीं सदी की नारी हर घटना पर नजर रख रही. विपक्ष की सच्चाई भली-भांति देख रही है
विपक्ष ने अधिनियम की भ्रूण हत्या कर दीः
हमने साफ नीयत से पवित्र प्रयास किया. नारी शक्ति वंदन अधिनियम समय की मांग. विपक्ष को उनके पाप की सजा मिलेगी. विपक्ष ने अधिनियम की भ्रूण हत्या कर दी. कांग्रेस, TMC, DMK भ्रूण हत्या के अपराधी. विपक्षी दल संविधान के अपराधी है. कांग्रेस, सहयोगियों का मुखौटा सामने आया. कांग्रेस परजीवी की तरह क्षेत्रीय दलों पर सवार. कांग्रेस पार्टी क्षेत्रीय दलों को भी डुबोएगी.
कांग्रेस ने परिसीमन पर झूठ फैलायाः
कांग्रेस देश के सामने अपना वजूद खो चुकी है. परिवारवादी पार्टियां महिला हित नहीं चाहती. परिवारवादी महिलाओं से असुरक्षित महसूस करते हैं. कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार झूठ बोल रहे हैं. कांग्रेस ने परिसीमन पर झूठ फैलाया. बिल से सभी राज्यों में समान सीटें बढ़ती. परिवार से बाहर की महिलाओं का विरोध. नारी शक्ति कभी उन्हें माफ नहीं करेगी.