नई दिल्लीः टी-20 के सुपर -8 मकुाबले में भारत ने अपने दमदार प्रदर्शन से बाजी मार ली. 'सैमसन शो' से भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है. जीत के हीरो संजू ने 50 गेंदों में 97 रन बनाकर लक्ष्य तक पहुंचाया. गत चैंपियन भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में दस्तक दी. भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में विंडीज को 5 विकेट से हराया. और इसके साथ ही सेमीफाइनल में एंट्री पक्की कर ली है.
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए. जिसका पीछा करने उतरी भारत ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया. जीत के हीरो संजू ने 50 गेंदों में 97 रन बनाकर लक्ष्य तक पहुंचाया. खास बात ये रही की भारतीय टीम शुरु में थोड़ी डगमगा गई थी. 41 रन पर 2 विकेट खोकर भारत की पारी जूझ रही थी. लेकिन सैमसन ने सूर्या, तिलक, हार्दिक, शिवम के साथ साझेदारी की. और अपने संयम के साथ वेस्टइंडीज को धूल चटाई. इसका साथ ही भारत का सेमीफाइनल टिकट भी पक्क हो गया है. सेमीफाइनल में भारत का इंग्लैंड से सामना 5 मार्च को होगा.
इससे पहले मुकाबले में बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज की टीम फुल कंट्रोल में नजर आई. अच्छी शुरुआत देते हुए होप और चेज ने टीम के लिए नींव रखी. होप ने 32 और चेज ने 40 रन बनाए. इसके बाद हेटमायर मैदान पर आए खिलाड़ी ने अपने हिटिंग शो में 27 ठोक डाले और बुमराह का शिकार बन गए. यहां से पॉवेल और होल्डर ने चौकों-छक्कों की बरसात की. पॉवेल 34 तो होल्डर 37 रन के साथ नाबाद रहे. इसके साथ ही टीम के लिए बोर्ड पर 196 रन का टारगेट सेट किया. लेकिन नतीजा टीम को हार का सामना कर पड़ा.