T20 वर्ल्ड कप में फाइनल में भारत की दस्तक, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जीता रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला

T20 वर्ल्ड कप में फाइनल में भारत की दस्तक, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जीता रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला

नई दिल्ली : T20 वर्ल्ड कप में फाइनल में भारत ने दस्तक दे दी है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला जीता. भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर खिताबी मुकाबले में पहुंचा. भारत ने इंग्लैंड को 254 रन का विशाल लक्ष्य दिया था. 

सैमसन ने 89, दुबे ने 43, ईशान ने 39, पांड्या ने 27, तिलक ने 21 रन बनाए. इंग्लैंड ने भी मजबूत बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. जैकब बेथल की 105 रन की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 246 रन बनाए. भारत के लिए हार्दिक ने 2, बुमराह, अक्षर, अर्शदीप और वरुण ने 1-1 विकेट लिया. चौथी बार T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने जगह बनाई है. 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खिताबी भिड़ंत होगी.   

T20 वर्ल्ड कप में फाइनल में भारत की दस्तक
-मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जीता रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला 
-इंग्लैंड को 7 रन से हराकर खिताबी मुकाबले में पहुंचा भारत 
-भारत ने इंग्लैंड को दिया था 254 रन का विशाल लक्ष्य 
-सैमसन ने 89, दुबे ने 43, ईशान ने 39, पांड्या ने 27, तिलक ने 21 रन बनाए 
-इंग्लैंड ने भी किया मजबूत बल्लेबाजी का प्रदर्शन
-जैकब बेथल की 105 रन की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 246 रन बनाए 
-भारत के लिए हार्दिक ने 2, बुमराह,अक्षर, अर्शदीप और वरुण ने लिया  1-1 विकेट 
-चौथी बार T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई भारत ने 
-8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में होगी खिताबी भिड़ंत