जयपुर: जयपुर के बगरू में जयपुर-अजमेर NH-48 पर देर रात भीषण हादसा हुआ. 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए. 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है. बगरू पुलिया से उतरते समय बस स्टैंड के पास हादसा हुआ. ट्रेलर ने ट्रैवलर बस को मारी जोरदार टक्कर मारी, मौके पर चीख-पुकार मच गई.
हादसे के वक्त बस में 28 श्रद्धालु सवार थे. सभी घायलों को बगरू उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया. 7 गंभीर घायलों को SMS अस्पताल जयपुर रेफर किया गया. सभी श्रद्धालु महाराष्ट्र के नासिक जिले के निवासी बताए जा रहे है. श्रद्धालु खाटूश्यामजी के दर्शन कर सांवरिया सेठ मंदिर जा रहे थे. सूचना मिलते ही बगरू थाना पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे. पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर कारणों की जांच शुरू की.
घटना के घायलों में से 7 लोगों को SMS अस्पताल लाया गया. फिलहाल ट्रॉमा सेंटर में मरीजों का एग्जामिनेशन किया जा रहा है. ट्रॉमा प्रभारी डॉ राजेंद्र मांडिया के निर्देशन में ट्रीटमेंट शुरू किया गया. घायलों में से दो मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जा चुका है. जबकि तीन मरीजों को ऑब्जर्वेशन वार्ड में रखा गया.
दो मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया. बगरू पुलिया से उतरते समय बस स्टैंड के पास हादसा हुआ है. ट्रेलर ने ट्रैवलर बस को मारी जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौके पर मौत हुई. सभी श्रद्धालु महाराष्ट्र के नासिक जिले के निवासी बताए जा रहे है. श्रद्धालु खाटूश्यामजी के दर्शन कर सांवरिया सेठ मंदिर जा रहे थे.