कलयुगी पिता की शर्मनाक करतूत! बेटी को 4 लाख रुपए में बेचा, 17 साल की किशोरी का 34 वर्षीय व्यक्ति से कराया गया था विवाह

कलयुगी पिता की शर्मनाक करतूत! बेटी को 4 लाख रुपए में बेचा, 17 साल की किशोरी का 34 वर्षीय व्यक्ति से कराया गया था विवाह

झालावाड़: राजस्थान के झालावाड़ जिले में कलयुगी पिता की शर्मनाक करतूत सामने आई है. झालावाड़ में बेटी को 4 लाख रुपए में बेचने का आरोप है. 17 साल की किशोरी का 34 वर्षीय व्यक्ति से विवाह कराया गया था. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिता पर बेटी का सौदा करने और मामा पर मध्यस्थता का आरोप है. स्टांप पेपर पर सौदे की शर्तें लिखी गई थी.  पुलिस जांच में खुलासा हुआ. शादी के 20 दिन बाद ही प्रताड़ना से तंग आकर किशोरी घर छोड़कर भागी. बालिग होने तक कोटा के बालिका गृह में पीड़िता रही. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बालिग होते ही शर्तों के चलते वापस पति के पास भेजे जाने का आरोप है. पति की प्रताड़ना से परेशान किशोरी ने हत्या की साजिश रचने की बात कही. सोशल मीडिया परिचित ने पुलिस को सूचना दी.  डिजिटल साक्ष्यों से मामला खुला. पुलिस ने पिता, मामा और पति को गिरफ्तार किया. मामले की जांच जारी है.