Nagar Nigam Election 2026: स्क्रूटनी में बड़ी संख्या में नामांकन हुए खारिज, सभी 150 वार्डों में 338 नामांकन पत्र हुए निरस्त

Nagar Nigam Election 2026: स्क्रूटनी में बड़ी संख्या में नामांकन हुए खारिज, सभी 150 वार्डों में 338 नामांकन पत्र हुए निरस्त

जयपुरः जयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर प्राप्त हुए नामांकन पत्र की संवीक्षा (स्क्रूटनी) में बड़ी संख्या में नामांकन खारिज हुए है. नगर निगम के 150 वार्डों में प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा हुई. सभी 150 वार्डों में 338 नामांकन पत्र निरस्त हुए.          

स्क्रूटनी के दौरान आवेदन फॉर्म में पाई गई कमी के चलते आवेदन निरस्त किए गए. संवीक्षा के बाद कुल 1007 उम्मीदवारों के आवेदन पत्र सही पाए गए. नगर निगम के 150 वार्डों में सर्वाधिक 1,392 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे. 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी होगी.