नेता विपक्ष राहुल गांधी का बयान, चाहे वो केंद्र की हो या राज्य की, BJP सरकार से हर छात्र त्रस्त है

नेता विपक्ष राहुल गांधी का बयान, चाहे वो केंद्र की हो या राज्य की, BJP सरकार से हर छात्र त्रस्त है

नई दिल्ली: नेता विपक्ष राहुल गांधी का बयान सामने आया है. राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में हजारों छात्र सड़कों पर हैं, शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलनरत हैं. इसकी वजह सिर्फ एक परीक्षा या भर्ती नहीं, पूरे सिस्टम से टूट चुका भरोसा है. चाहे वो केंद्र की हो या राज्य की, BJP सरकार से हर छात्र त्रस्त है. 

पेपर लीक, रुकी हुई भर्तियां, शिक्षा की असहनीय लागत, हॉस्टल में अमानवीय हालात, ज़हर जैसा खाना है और अब MPSC जैसी संवैधानिक संस्था पर कब्ज़ा कर उसकी विश्वसनीयता बर्बाद कर दी है. अपने सफल भविष्य के लिए छात्रों की हर मांग जायज़ है. सरकार उनकी आवाज़ सुनकर तुरंत कार्रवाई करे. वरना न्याय मिलने तक ये छात्रों की गूंज बढ़ती ही जाएगी.

नेता विपक्ष राहुल गांधी का बयान: 
-महाराष्ट्र में हजारों छात्र सड़कों पर हैं, शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलनरत हैं
-इसकी वजह सिर्फ एक परीक्षा या भर्ती नहीं, पूरे सिस्टम से टूट चुका भरोसा है
-चाहे वो केंद्र की हो या राज्य की, BJP सरकार से हर छात्र त्रस्त है
-पेपर लीक, रुकी हुई भर्तियां, शिक्षा की असहनीय लागत, हॉस्टल में अमानवीय हालात, ज़हर जैसा खाना
-और अब MPSC जैसी संवैधानिक संस्था पर कब्ज़ा कर उसकी विश्वसनीयता बर्बाद कर दी है
-अपने सफल भविष्य के लिए छात्रों की हर मांग जायज़ है
-सरकार उनकी आवाज़ सुनकर तुरंत कार्रवाई करे
-वरना न्याय मिलने तक ये छात्रों की गूंज बढ़ती ही जाएगी