नेता विपक्ष राहुल गांधी का बयान, कहा-हमारे एग्जाम सिस्टम को दीमक ने खोखला कर दिया

नई दिल्ली: नेता विपक्ष राहुल गांधी का बयान सामने आया है. राहुल गांधी ने कहा कि हमने आज लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की. स्पीकर से हमने स्टूडेंट्स के मुद्दों पर सदन में चर्चा की मांग की. यूथ एजुकेशन सिस्टम और परीक्षा सिस्टम के खिलाफ विरोध कर रहे है. हमारे एग्जाम सिस्टम को दीमक ने खोखला कर दिया. 

इससे पहले राहुल गांधी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे. लाठीचार्ज में घायल स्टूडेंट्स से राहुल गांधी ने मुलाकात की. घायलों के इलाज के बारे में डॉक्टर से राहुल गांधी ने जानकारी ली. प्रियंका गांधी भी इस दौरान राहुल गांधी के साथ मौजूद रही. वेणुगोपाल और दीपेन्द्र हुड्डा भी राहुल के साथ अस्पताल गए.