मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रतिक्रिया, नारी शक्ति वंदन अधिनियम का किया स्वागत, कहा- एक बहुत बड़ा निर्णय

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रतिक्रिया, नारी शक्ति वंदन अधिनियम का किया स्वागत, कहा- एक बहुत बड़ा निर्णय

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक बहुत बड़ा निर्णय है. लोकतंत्र और बहनों के लिए क्रांतिकारी निर्णय है. इसका लाभ हमारी आधी आबादी को मिलेगा. 

नारी शक्ति वंदन अधिनियम हमारी पार्टी की प्रतिबद्धता भी है और हम उसे खुले मन से भी बोलते है. परंतु कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल सिर्फ कहते है कि महिला आरक्षण होना चाहिए. लेकिन उनकी नीति और नीयत में फर्क दिखता है. कांग्रेस एक बार फिर बेनकाब होगी. 

विपक्ष हमेशा मीन मेख निकालता है और इसी कारण से लगातार उसका जनाधार भी घट रहा है. किसी भी विषय पर उनको अगर बात करनी है तो फ्लोर पर बात करें. विरोध करने वाली बात अगर ला रहे है तो जनता के बीच गलत संदेश जाएगा. आधी आबादी उनके बारे में क्या सोचेगी ये कांग्रेस के सोचने का विषय है.