धौलपुरः धौलपुर में बड़ा हादसा हुआ है. मनिया थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव के समीप इको कार पोखर में गिर गई. हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि अन्य सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया है.
कार में 11 लोग सवार बताये जा रहे. जिसमें से हादसे में 4 की मौत हो गई है. जबकि घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया है. कलेक्टर श्रीनिधी बीटी सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है. मृतकों के शव को मनिया चिकित्सालय की मोर्चरी में पहुंचाया गया है.