देश में गोल्ड स्मगलरों का बड़ा खेल बेनकाब ! फिर पकड़ा गया 15 किलो तस्करी का सोना

देश में गोल्ड स्मगलरों का बड़ा खेल बेनकाब ! फिर पकड़ा गया 15 किलो तस्करी का सोना

नई दिल्लीः देश में गोल्ड स्मगलरों का बड़ा खेल बेनकाब हुआ है. देश में फिर 15 किलो तस्करी का सोना पकड़ा गया. चार साल में एयरपोर्ट पर 8,598 किलो से ज्यादा सोना जब्त किया गया है. एयरपोर्ट पर स्मगलिंग के जब्त गोल्ड की कीमत 5,003 करोड़ रुपये से अधिक है. 2022-23 से अक्टूबर 2025 तक गोल्ड स्मगलिंग के 13,213 मामले दर्ज किए गए. 

हालिया कार्रवाई में DRI ने 15 किलो सोना और 20 किलो चांदी जब्त की. खाड़ी देशों, खासकर UAE से तस्करी का सबसे ज्यादा सोना भारत पहुंच रहा. UAE अफ्रीकी देशों से सोना मंगाकर रिफाइन करता है,फिर नेटवर्क भारत तक पहुंचता है. भारत में ऊंची इंपोर्ट ड्यूटी और दामों के बड़े अंतर से स्मगलिंग को बढ़ावा मिल रहा है.      

सरकार और जांच एजेंसियां कस रही शिकंजाः
तस्कर यात्रियों, एयरपोर्ट नेटवर्क और संगठित सिंडिकेट का सहारा ले रहे हैं. सोने को पेस्ट, वैक्स, डस्ट, कैप्सूल और लगेज की फ्रेम में छिपाकर लाने के तरीके सामने आए है. सरकार और जांच एजेंसियां गोल्ड स्मगलिंग नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कस रही है.