जयपुरः जोधपुर में देर रात एसीबी की बड़ी कार्रवाई हुई. पटवारी अंकुश बाघेला 75 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है. म्यूटेशन भरने की एवज में 1 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है. एसीबी ट्रैप में 75 हजार रुपये लेते आरोपी रंगे हाथों दबोचा गया.
पटवारी पोपावास व अतिरिक्त चार्ज बम्बोर में तैनात आरोपी था. 20 दुकानों के म्यूटेशन के बदले प्रति दुकान 5 हजार रुपये मांगे थे. रिश्वत नहीं देने पर म्यूटेशन नहीं भरने की धमकी दी जा रही थी. ऐसे में मामले की सूचना पर टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया.