जयपुर (सत्यनारायण शर्मा): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की तरफ से मिले प्रदेश की कानून व्यवस्था और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देशों के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है.जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने वांछित अपराधियो, गैग्सटर्स और साइबर क्रिमिनल के खिलाफ छापामार अभियान का आगाज किया.इस बार इस अभियान में रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों ने लीड किया.
जयपुर रेंज IG राहुल प्रकाश ने लिया एक्शन:
-अलवर-खैरथल,सीकर,भिवाडी,कोटपुतली,जयपुर ग्रामीण और दौसा में छापामार अभियान
-इन जिलो के पुलिस अधीक्षको ने किया ऑपरेशन को लीड
-इस बार केटेगिरी बांट कर दिया गया कार्रवाई को अंजाम
-सुबह चार बजे एक साथ पुलिस टीमो ने दी दबिश
-बडी संख्या में हुई असामाजिक तत्वो की गिरफ्तार
आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय.प्रदेश का पुलिस बेडा खाकी के इसी संदेश को साकार करने में लगा है.मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 13 जुलाई को प्रदेश के सभी आइजी और एसपी की मिटिंग लेकर उनकी जिम्मेदारी तय की और स्पष्ट निर्देश दिए की प्रदेश में अगर कोई भी बडी आपराधिक घटना या वारदात होती है तो उसका जिम्मेदार सम्बन्धित आईजी और एसपी होंगे.मुख्यमंत्री से मिले निर्देशो के बाद पुलिस ने वांछित अपराधियों
और गैंगस्टर्स के खिलाफ छापामार अभियान शुरू किया है.
जयपुर रेंज में शुक्रवार को अलवर खैरथल,सीकर,भिवाडी,कोटपुतली,जयपुर ग्रामीण और दौसा में छापामार अभियान चलाया गया.इस बार इस ऑपरेशन को केटेगिरी वाइज बांटा गया.और सुबह चार बजे एक साथ सभी जिलाे में अपराधियों के ठिकानो पर एक साथ दबिश दी गई. जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के मुताबिक इस बार गैंगस्टर्स,साइबर अपराधियों और मादक पदार्थ तस्करो की अलग अलग केटेगिरी बांटी गई.
पुलिस टीमों ने अलवर खैरथल में साइबर क्राइम और मेवात गैंग्स पर फोकस किया.वहीं सीकर झूंझूनू में गैंगस्टर्स और हथियार तस्करों के ठिकानो पर रेड की गई.वैसे ही कोटपुतली पर अवैद्य मादक पदार्थ तस्कराें पर शिकंजा कसा गया है. पुलिस के इस अभियान का आपराधिक वारदातो पर कितना असर पडेगा ये तो आने वाला वक्त ही तय करेगा लेकिन ये तो तय है अगर समय समय पर इस प्रकार के छापामार अभियान चलाये जाए तो ये ऑपरेशन अपराधियों की कमर तोडने का काम करेंगे और प्रदेश में पुलिस का इकबाल मजबूत होगा.