जयपुर: राजस्थान यूनिवर्सिटी के पीएचडी एडमिशन में बड़ा "खेल" सामने आया है! चहेतों को फायदा देने के लिए आरक्षित सीटों में बड़ा फेरबदल किया. जाति विशेष के लिए आरक्षित पीएचडी सीटों को मनमाफिक तब्दील किया.
कुलपति अल्पना कटेजा के खुद के अर्थशास्त्र विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे. दरअसल, अर्थशास्त्र विभाग में EWSकी 2 सीटों को जनरल में कन्वर्ट कर दिया. वहीं MBC कोटे की खाली रही 2 सीटों में से 1 पर ST अभ्यर्थी को प्रवेश दे दिया.
आखिर कुलपति के विभाग में कैसे पीएचडी एडमिशन के नियम बदल दिए गए. जबकि अन्य विभाग में खाली आरक्षित सीटों को जनरल कैटेगरी से नहीं भरा जा रहा है. अब यूनिवर्सिटी में आरक्षित सीटों पर इस खेल की चर्चा खूब हो रही है.
राजस्थान यूनिवर्सिटी के पीएचडी एडमिशन में बड़ा "खेल" !:
-चहेतों को फायदा देने के लिए आरक्षित सीटों में किया बड़ा फेरबदल
-जाति विशेष के लिए आरक्षित पीएचडी सीटों को मनमाफिक किया तब्दील
-कुलपति अल्पना कटेजा के खुद के अर्थशास्त्र विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
-दरअसल, अर्थशास्त्र विभाग में EWSकी 2 सीटों को जनरल में कर दिया कन्वर्ट
-वहीं MBC कोटे की खाली रही 2 सीटों में से 1 पर दे दिया STअभ्यर्थी को प्रवेश
-आखिर कुलपति के विभाग में कैसे बदल दिए गए पीएचडी एडमिशन के नियम
-जबकि अन्य विभाग में खाली आरक्षित सीटों को नहीं भरा जा रहा जनरल कैटेगरी से
-अब यूनिवर्सिटी में खूब हो रही आरक्षित सीटों पर इस खेल की चर्चा