आमेर में चाकू बाजी में घायल मनीष सोनी का निधन, आक्रोशित लोगों ने आमेर कस्बे में करवाई दुकानें बंद

जयपुर: आमेर में चाकू बाजी में घायल मनीष सोनी का निधन हो गया. आक्रोशित लोगों ने आमेर कस्बे में दुकानें बंद करवाई. सोमवार को आपसी कहासुनी में चालक गाइड मनीष सोनी को चाकू मार दिया था. मनीष को घायल अवस्था में सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया था. 

सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार के दौरान मनीष ने दम तोड़ दिया. इधर मनीष की मौत की सूचना मिलने के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है. आपको बता दें कि आमेर में गाइड पर चाकू से हमले के प्रकरण मामले में नया अपडेट सामने आया है. 

इलाज के दौरान गाइड मनीष ने दम तोड़ दिया. कल गाड़ी किले तक ले जाने की बात पर विवाद हुआ था. गाइड मनीष और जीप चालक आजम के बीच विवाद हुआ था. इसी विवाद में आजम और उसके साथी नाजिश ने मनीष पर चाकू से हमला कर दिया था. घटना के बाद आरोपी जीप चालक आजम और नाजिश को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. आमेर थाना पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है.