नई दिल्लीः ईरान-इराक बॉर्डर पर अमेरिका ने भीषण हमला किया है. खुजेस्तान के सलामचेह बॉर्डर पर मिसाइल अटैक किया. ईरान से करबला जा रहे श्रद्धालुओं पर हमले का दावा किया है, US ने ईरान के सलामचेह बॉर्डर पर हमला किया. अमेरिकी हमले में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है.
वहीं अमेरिका-ईरान युद्ध से कच्चे तेल पर असर देखने को मिल रहा है. कच्चे तेल की कीमतों में फिर इजाफा हुआ है. कच्चे तेल की कीमत 95 डॉलर / बैरल के करीब पहुंच गई है.