BJP मीडिया सेल, सोशल मीडिया सेल और IT सेल की बैठक, अजेय कुमार ने कहा- सोशल मीडिया को धार देने की आवश्यकता, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः 'जरूरत है सोशल मीडिया को धार देने की, विरोधी के कंटेट का मजबूती से जवाब दिया जाए. ये कहना है बीजेपी राजस्थानके नए संगठन महा अजेय कुमार का. बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में अजेय कुमार ने भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग, प्रवक्ता-पैनेलिस्ट, आईटी और सोशल मीडिया विभाग की संगठनात्मक बैठक ली. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में बैठक हुई.
 
पार्टी कार्यकर्ताओं का एक ही ध्येय होना चाहिए कि मेरी सरकार, सबसे अच्छी सरकार, इस भावना को ध्यान में रखते हुए चौपाल, सोशल मीडिया पर प्रचार—प्रसार करें. ये कहना है बीजेपी के नए संगठन महामंत्री अजेय कुमार का. उन्होंने बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में अहम बैठक ली प्रदेश मीडिया विभाग, प्रवक्ता-पैनेलिस्ट, आईटी और सोशल मीडिया विभाग की संगठनात्मक बैठक ली.

-- अजेय कुमार का सोशल मीडिया मार्गदर्शन -- 
सोशल मीडिया को धार दी जाए
सरकार की उपलब्धियों को लेकर लेख और अन्य सामग्री प्रसारित की जाए
 जरूरत है राज्यभर की सोशल मीडिया टीम को मजबूत बनाने की
12 वर्षों में देश में हुए विकास कार्यों, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जानी चाहिए
मीडिया सेल बैठक
बूथ स्तर तक सोशल मीडिया को मजबूत किया जाए
विपक्ष के कंटेंट का मारक क्षमता के साथ जवाब दिया जाए
सम सामयिक विषयों पर प्रवक्ता रखे पूरी जानकारी
मीडिया सेल,सोशल मीडिया और IT सेल में रहना चाहिए तालमेन
पूरे कंटेंट के साथ मीडिया डिबेट में भाग ले

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बैठक ने कहा कि संगठन की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और प्रभावी संवाद व्यवस्था में ही निहित है. कार्यकर्ताओं को तथ्यपरक, सकारात्मक और जिम्मेदार संवाद के माध्यम से जनता के बीच पार्टी की रीति-नीति और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना चाहिए. 

बैठक में प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, मिथिलेश गौतम, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ, आईटी विभाग प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी, सोशल मीडिया विभाग प्रदेश संयोजक हिरेंद्र कौशिक, मुख्य प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा, विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप धनकड़ सहित पार्टी के प्रवक्ता, पैनेलिस्ट, आईटी और सोशल मीडिया के पदाधिकारी उपस्थित रहे.