नई दिल्ली: वेस्ट एशिया युद्ध पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 25 दिन की मिनिमम पीरियड पर बुकिंग. सभी को सिलेंडर मिल रहे हैं. 25 दिन का गैप शहरी एरिया में है. 45 दिन का गैप रूरल एरिया में है. समय से पहले सिलेंडर बुक न करें. LPG से PNG पर लोग जोर दें. कालाबाजारी के खिलाफ एक्शन जारी है.
डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर लाइन न लगाएं. गैस डिजिटल तरीके से बुकिंग करें. देश में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल, डीजल है. LPG रिफिल की पैनिक बुकिंग हो रही है. घरेलू PNG, CNG की 100% सप्लाई होगी.