नई दिल्लीः PM मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति के सपने को कुचला गया. नारी शक्ति की उड़ान को रोका गया. देश की माताओं, बहनों से क्षमाप्रार्थी हूं. विपक्षी दलों की स्वार्थी राजनीति से नुकसान. कुछ के लिए देशहित से बढ़कर दलहित. विपक्षी दल खुशी से तालियां बजा रहे थे. हमारे लिए देशहित सर्वोपरि है. बिल गिरा तो मुझे भी देखकर बहुत दुख हुआ. नारी सब भूल जाती है, लेकिन अपना अपमान नहीं. 21वीं सदी की नारी हर घटना पर नजर रख रही. विपक्ष की सच्चाई भली-भांति देख रही है
हमने साफ नीयत से पवित्र प्रयास किया. नारी शक्ति वंदन अधिनियम समय की मांग. विपक्ष को उनके पाप की सजा मिलेगी. विपक्ष ने अधिनियम की भ्रूण हत्या कर दी. कांग्रेस, TMC, DMK भ्रूण हत्या के अपराधी. विपक्षी दल संविधान के अपराधी है. कांग्रेस, सहयोगियों का मुखौटा सामने आया. कांग्रेस परजीवी की तरह क्षेत्रीय दलों पर सवार. कांग्रेस पार्टी क्षेत्रीय दलों को भी डुबोएगी.
कांग्रेस ने परिसीमन पर झूठ फैलायाः
कांग्रेस देश के सामने अपना वजूद खो चुकी है. परिवारवादी पार्टियां महिला हित नहीं चाहती. परिवारवादी महिलाओं से असुरक्षित महसूस करते हैं. कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार झूठ बोल रहे हैं. कांग्रेस ने परिसीमन पर झूठ फैलाया. बिल से सभी राज्यों में समान सीटें बढ़ती. परिवार से बाहर की महिलाओं का विरोध. नारी शक्ति कभी उन्हें माफ नहीं करेगी.