पुलिस ने कसा मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा ! बिना नंबर की लग्जरी कार से अवैध अफीम बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

चित्तौड़गढ़ः पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कसा है. DST और परसोली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की. बिना नंबर की लग्जरी कार से अवैध अफीम बरामद की गई है. कार के डैशबोर्ड में 66.76 ग्राम अवैध अफीम की खेप मिली है. 

पुलिस ने कार से 3 लाख 40 हजार रुपये नकद भी बरामद किए है. अफीम और नकदी के बारे में चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. पुलिस ने मौके से आरोपी भैरूलाल जाट को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशों पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया.    

पुलिस अब जांच में जुटीः
अफीम और नकदी के साथ घटना में इस्तेमाल कार भी जब्त की गई है. गिरफ्तार आरोपी भीलवाड़ा जिले के नया गांव गोवटा का निवासी है. NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है.