नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भारतीय जनता पार्टी ने शुरू किया देशव्यापी आंदोलन, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल लोकसभा में पारित पास नहीं होने पर सियासत तेज हो गई. बीजेपी ने देशव्यापी आंदोलन का आगाज कर दिया है. सीएम भजन लाल शर्मा ने बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस को निशाने पर लिया. भजनलाल शर्मा ने कहा कि. विपक्ष ने अपनी ओछी राजनीति के चलते महिलाओं के सपनों पर पानी फेर दिया. यह परिवारवाद वाली पार्टियां हैं. इनके मन कहीं ना कहीं भय था कि महिलाएं कहीं इनसे आगे नहीं निकल जाए. साथ ही कहा कि विधेयक गिरने के बाद जिस तरह से जश्न मनाया. यह शर्मनाक पल था.केंद्रीय महिला बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कांग्रेस को महिला विरोधी बताया.

बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में आज प्रेस वार्ता का अंदाज बिल्कुल अलग था. पुरुष के तौर पर केवल सीएम भजन लाल शर्मा ही डाइस पर थे उनके साथ प्रेस वार्ता में मौजूद रही केंद्रीय महिला बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर. उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी. सांसद मंजू शर्मा. महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष अलका मूंदड़ा.सरिता गैना बीजेपी प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल और महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मूर्ति मीणा. कांग्रेस पर जमकर आरोप लगे और महिलाओं के आरक्षण का विरोधी करार दिया. सीएम भजन लाल शर्मा ने दो टूक कहा कि कांग्रेस के कारण महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33फीसदी आरक्षण नहीं मिल पाया जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को खूब समझाया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि. विपक्ष ने अपनी ओछी राजनीति के चलते महिलाओं के सपनों पर पानी फेर दिया. यह परिवारवाद वाली पार्टियां हैं. इनके मन कहीं ना कहीं भय था कि महिलाएं कहीं इनसे आगे नहीं निकल जाए. साथ ही कहा कि विधेयक गिरने के बाद जिस तरह से जश्न मनाया. यह शर्मनाक पल था.

सीएम भजन लाल शर्मा ने प्रेस वार्ता में कहा कि विपक्ष ने हमेशा महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया. केवल महिला सशक्तिकरण का नारा लगाया. लेकिन वास्तव में जब आवश्यकता हुई तब उसमें रोड़े अटकाने का काम किया. वहीं चेतावनी देते हुए कहा कि विपक्ष कान खोलकर सुन ले. महिलाएं इस अपमान को भूलने वाली नहीं हैं. आने वाले समय में माता बहिनें इसका जवाब देगी. केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि ये बिल पास हो जाता तो लोकसभा का विशेष सत्र स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाता. पीएम मोदी ने महिलाओं को योजनाओं के केंद्र बिंदु में रखा. साथ ही कहा कि परिसीमन में कोई नुकसान नहीं होने का पीएम और गृहमंत्री ने दावा किया था.54 करोड़ की अब 140 करोड़ जनसंख्या हो गई थी. ऐसे में परिसीमन होना चाहिए. पीएम मोदी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठने की मांग रखी थी. लेकिन. बिल को विपक्ष ने पास नहीं होने दिया. जिसकी पीड़ा कल पीएम मोदी के संबोधन में साफ झलक रही थी.   

बहरहाल BJP ने आंदोलन का आगाज कर दिया. बीजेपी की महिलाएं कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन का आगाज कर चुकी है.