प्रहलाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा किया मंजूर

प्रहलाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा किया मंजूर

नई दिल्लीः प्रहलाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ये जिम्मेदारी मिली है. राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर किया है. प्रहलाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. जोशी अब अपने मंत्रालय के साथ शिक्षा मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभालेंगे.    

इससे पहले आज शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया. धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पोस्ट कर जानकारी दी. कहा कि मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूं. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना हम सभी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा.