सोलर की चाहत में "भ्रष्टाचार" से जूझ रही जनता ! पीएम सूर्यघर योजना को "अभियंताओं" ने बनाया कमाई का जरिया

सोलर की चाहत में "भ्रष्टाचार" से जूझ रही जनता ! पीएम सूर्यघर योजना को "अभियंताओं" ने बनाया कमाई का जरिया

जयपुर: सोलर की चाहत में "भ्रष्टाचार" से जनता जूझ रही है! पीएम सूर्यघर योजना को "अभियंताओं" ने कमाई का जरिया बनाया है. पिछले एक माह की ACB की कार्रवाइयों में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जयपुर के रामगंज में जेईएन 3000 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार हो चुका है. 

तो सूरतगढ़ में एसीबी के शिकंजे में फंसे सीसी बाबू ने 10 हजार रुपए की घूस ली. दोनों की प्रकरणों में पीएम सूर्यघर योजना से जुड़े काम के बदले रिश्वत मांगी गई थी. जबकि बिजली घाटे के हिसाब से ये योजना डिस्कॉम के लिए "संजीवनी" मानी जा रही है. 

हालांकि अब ऐसे प्रकरणों ने प्रशासन को फील्ड के भ्रष्टाचार पर सोचने को मजबूर किया. सूत्रों की माने तो डिस्कॉम प्रशासन पूरी प्रक्रिया को ही ऑनलाइन करने पर विचार कर रहा है. ताकि प्रदेशभर में पीएम सूर्यघर योजना के आवेदनों की एक क्लिक पर मॉनिटरिंग हो सके.

सोलर की चाहत में "भ्रष्टाचार" से जूझ रही जनता !:
-पीएम सूर्यघर योजना को "अभियंताओं" ने बनाया कमाई का जरिया
-पिछले एक माह की ACB की कार्रवाइयों में चौंकाने वाला खुलासा
-जयपुर के रामगंज में जेईएन 3000 हजार रुपए की रिश्वत लेते हो चुका गिरफ्तार
-तो सूरतगढ़ में एसीबी के शिकंजे में फंसे सीसी बाबू ने ली 10 हजार रुपए की घूस
-दोनों की प्रकरणों में पीएम सूर्यघर योजना से जुड़े काम के बदले मांगी गई थी रिश्वत
-जबकि बिजली घाटे के हिसाब से ये योजना मानी जा रही डिस्कॉम के लिए "संजीवनी"
-हालांकि अब ऐसे प्रकरणों ने प्रशासन को फील्ड के भ्रष्टाचार पर सोचने को किया मजबूर
-सूत्रों की माने तो डिस्कॉम प्रशासन पूरी प्रक्रिया को ही ऑनलाइन करने पर कर रहा विचार
-ताकि प्रदेशभर में पीएम सूर्यघर योजना के आवेदनों की एक क्लिक पर हो सके मॉनिटरिंग