Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 45% मतदान, फालोदी की देचू पंचायत समिति में सर्वाधिक 64.25% वोटिंग... तो सबसे कम राजसमंद में

जयपुरः पंचायत चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 45% मतदान हुआ है. राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण में दोपहर 1 बजे तक 45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. फालोदी की देचू पंचायत समिति में सर्वाधिक 64.25% मतदान, फालोदी की फलोदी पंचायत समिति में 61.94% मतदान, घंटियाली में 61.35% मतदाताओं ने वोट डाले गए. बाड़मेर की मंगता पंचायत समिति में 60.27% मतदान हुआ. 

बाड़मेर की लीलसर पंचायत समिति में 58.91% मतदान, अलवर की रामगढ़ पंचायत समिति में 58.85% मतदान, सबसे कम मतदान राजसमंद में, राजसमंद की देलवाड़ा पंचायत समिति में सबसे कम 29.62% मतदान हुआ. राजसमंद की खमनोर पंचायत समिति में 29.73% मतदान, अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति में 35.33% मतदान, डूंगरपुर की सीमलवाड़ा पंचायत समिति में 35.02% मतदान, पाली की रानी स्टेशन पंचायत समिति में 34.63% मतदान हुआ. 

देचू पंचायत समिति 64.25% मतदान के साथ सबसे आगेः
पाली की मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति में 34.85% मतदान, जिलों की पंचायत समितियों में मतदान का रुझान सामने आया है. फालोदी की देचू पंचायत समिति 64.25% मतदान के साथ सबसे आगे है. बाड़मेर की मंगता पंचायत समिति में 60.27% मतदान, जोधपुर की आगोलाई पंचायत समिति में 57% मतदान, बीकानेर की पूगल पंचायत समिति में 56.99% मतदान, नागौर की श्री बालाजी-अलाय पंचायत समिति में 56.80% मतदान, अलवर की मुबारिकपुर पंचायत समिति में 56.66% मतदान हुआ है.     

कुल मतदान 45% दर्जः
जयपुर की पंचायत समितियों में मतदान का आंकड़ा आया है. दूदू पंचायत समिति में 46.50% मतदान,मौजमाबाद में 45.56% मतदान, सांभर में 44.40% मतदान,जोबनेर में 44% मतदान, झोटवाड़ा में 43.71% मतदान,गोविंदगढ़ में 42.44% मतदान, चौमूं में 42.21% मतदान,किशनगढ़ रेनवाल में 41.90% मतदान, दोपहर 1 बजे तक मतदान के आंकड़ों में बड़ा अंतर, सबसे अधिक मतदान वाली देचू पंचायत समिति में 64.25% वोटिंग, जबकि सबसे कम मतदान वाली देलवाड़ा पंचायत समिति में 29.62% मतदान, दोनों पंचायत समितियों के मतदान प्रतिशत में 34.63 प्रतिशत अंकों का अंतर आया है. राज्य स्तर पर दोपहर 1 बजे तक कुल मतदान 45% दर्ज हुआ है.