पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण में सरपंच-पंच के चुनाव के लिए वोटिंग जारी, 16 जिलों में 3,314 सरपंच और 28,682 वार्ड पंच पदों के चुनाव

जयपुर: पंचायत चुनाव 2026 के लिए पहले चरण में सरपंच-पंच के चुनाव हो रहे है. पहले चरण में 16 जिलों में पंच सरपंच के चुनाव हो रहे है. 16 जिलों में 3,314 सरपंच और 28,682 वार्ड पंच पदों के चुनाव हो रहे है. 3314 सरपंच पद के लिए 16,795 प्रत्याशी मैदान में है.

भीलवाड़ा में सर्वाधिक 2,097 प्रत्याशी, डूंगरपुर में 1,594 और जयपुर में 1,525 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. उदयपुर में 1,480, अलवर में 1,251, पाली में 1,221 और कोटा में 1,128 प्रत्याशी मैदान में है. चुनावी क्षेत्रों में कुल 9,886 मतदान केंद्र, जहां मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. 

पहले चरण में कुल 85 लाख 7 हजार 306 मतदाता है. इनमें 43 लाख 86 हजार 768 पुरुष, 41 लाख 20 हजार 511 महिला और 27 थर्ड जेंडर मतदाता है. सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. मतदान के बाद  मतगणना होगी.

जोधपुर पंचायत चुनाव 2026 : सरपंच-पंच पदों के लिए वोटिंग जारी:
-सरपंच और पंच पदों के लिए हो रहा मतदान
-6 पंचायत समितियों में प्रथम चरण के मतदान को लेकर चुनावी हलचल तेज
-शेरगढ़, चाबा, चामू, आगोलाई, बालेसर और सेखाला में चुनेंगे गांवों की सरकार
-354 मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए चुनावी तैयारियां पूरी,मतदान दल तैनात
-कुल 1,977 कार्मिकों को सौंपी गई चुनाव ड्यूटी, 207 रिटर्निंग अधिकारी संभाल रहे जिम्मेदारी
-मतदान केंद्रों पर ईवीएम, मतपेटियों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारी
-जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन के निर्देशन में चाक-चौबंद चुनावी इंतजाम
-एसपी पंकज यादव के नेतृत्व में पुलिस अलर्ट,आईजी सत्येंद्र सिंह और 
-पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया भी सक्रिय,शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

डूंगरपुर : पंचायती राज चुनाव 2026:
-सरपंच व वार्ड पंच पदों के लिए मतदान जारी
-595 बूथों पर शुरू हुआ मतदान
-7 पंचायत समितियों की 232 पंचायतों के सरपंच पद,
-1870 वार्ड पंच पद के लिए हो रहा मतदान
-सरपंच पद पर 1462 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला
-5 लाख 21 हजार 601 मतदाता करेंगे मतदान
-सुरक्षा के कड़े इंतजाम,मतदान के बाद ही होगी मतगणना

पाली के बगड़ीनगर से खबर:
-सरपंच पद के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में
-बगड़ीनगर ग्राम पंचायत में मतदान जारी
-ग्राम पंचायत के 23 वार्डों में से 6 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित
-शेष 17 वार्डों में वार्ड पंच पद के लिए होगा चुनाव
-पाली की 15 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 116 प्रत्याशी मैदान में
-केलवाद और खौड़िया में सर्वाधिक 13-13 उम्मीदवार
-RO भागीरथ चौधरी ने दी जानकारी
-हरियामाली में सरपंच पद के लिए सबसे कम 3 प्रत्याशी मैदान में

पाली जिले की 5 पंचायत समितियों की 157 ग्राम पंचायतों में मतदान :
-सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह
-642 मतदान केंद्रों पर गांव की सरकार चुनने के लिए हो रहा मतदान
-5 लाख 86 हजार 667 मतदाता आज करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
-157 सरपंच पदों के लिए 1221 प्रत्याशी चुनावी मैदान में
-बगड़ी, सोजत, मारवाड़ जंक्शन, रानी और सुमेरपुर में मतदान जारी
-संवेदनशील ग्राम पंचायतों में कड़ी निगरानी, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
-कई पंचायतों में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर,सरपंच पदों पर रोचक मुकाबला

रानी से खबर:
-रानी पंचायत समिति की 29 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी
-सरपंच-वार्ड पंचों के निर्वाचन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह
-लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे ग्रामीण मतदाता
-संवेदनशील ग्राम पंचायतों में कड़ी निगरानी के बीच मतदान
-मतदाता भयमुक्त होकर कर रहे अपने मताधिकार का प्रयोग

राजसमंद के आमेट से खबर:
-सरपंच चुनाव के बीच आधी रात शराब को लेकर हंगामा
-सेलागुड़ा और आक्या गांव में देर रात गरमाया चुनावी माहौल
-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में ग्रामीण कर रहे थे रात्रि गश्त
-संदिग्ध गाड़ी रुकवाकर तलाशी ली तो मिली देशी शराब की पेटियां
-मौके पर पहुंची पुलिस,शराब की पेटियां,कार और चालक को पकड़ा
-चुनावी प्रचार के बीच शराब की पेटियां मिलने से उठे सवाल