जयपुरः जयपुर के चौमूं में गांवों की सरकार चुनने के लिए मतदान जारी है. चौमूं पंचायत समिति क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक 42.21% मतदान, गोविंदगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक 42.49% मतदान, रिटर्निंग ऑफिसर अजीत सिंह राठौड़ और तहसीलदार डॉ. विजयपाल बिश्नोई मॉनिटरिंग कर रहे. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारी अलर्ट है.
दूदू पंचायत समिति में सर्वाधिक 46.50 प्रतिशत मतदान, मौजमाबाद में 45.56 प्रतिशत और सांभर में 44.40 प्रतिशत मतदान, जोबनेर में 44 प्रतिशत, झोटवाड़ा में 43.71 प्रतिशत मतदान और गोविंदगढ़ में 42.44 प्रतिशत और चौमूं में 42.21 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.
1 बजे तक 54.33 प्रतिशत मतदान दर्जः
जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में मतदान जारी है. दोपहर 1 बजे तक 54.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. कुल 2,53,445 मतदाताओं में से 1,37,703 ने वोट डाले. 189 ग्राम पंचायतों में गांवों की सरकार का चुनाव हो रहा. आगोलाई पंचायत समिति में सर्वाधिक 57 प्रतिशत मतदान हुआ. बालेसर में 55.84 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया. शेरगढ़ में 55.44 और चाबा में 54.67 प्रतिशत मतदान, शेखाला में 53.29 प्रतिशत, चामू में 51.09 प्रतिशत वोटिंग, 14 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए है. चाबा में 5, चामू में 4 और शेखाला में 3 सरपंच निर्विरोध हुए. शेरगढ़,बालेसर में भी एक-एक सरपंच निर्विरोध चुने गए.
2.74 लाख से अधिक मतदाताओं ने वोट डालेः
अलवर में पंचायत चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 49.18% मतदान हुआ. प्रथम चरण में सरपंच-पंच पदों के लिए मतदान जारी है. जिले की 6 पंचायत समितियों में 2.74 लाख से अधिक मतदाताओं ने वोट डाले. रामगढ़ में सर्वाधिक 58.85% मतदान हुआ. मुबारिकपुर में 56.66%, गोविंदगढ़ में 54.80% मतदान हुआ. कठूमर में 47.10%, रैणी में 42.55% मतदान हुआ. खेड़ली-सौंखर में सबसे कम 42.02% मतदान दर्ज किया गया.