जयपुर: कांग्रेस सरकार में उलझी सफाई कर्मचारियों की भर्ती को हरी झंडी मिल गई है. अब 13184 पदों की बजाय 24956 पदों पर इसी माह से प्रक्रिया शुरू होगी. इस बार भर्तियां इंटरव्यू आधारित नहीं होकर प्रैक्टिकल रूप में होगी.
आवेदक से करवाई जाएगी सफाई, प्रैक्टिकल के दौरान सफाई का पैसा भी मिलेगा. भर्ती को लेकर मंत्री कि डीएलबी और यूडीएच अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है. एएजी के ओपीनियन के लिए भेजी गई फाइल को पॉजिटिव ओपिनियन मिला है.
अच्छी बात ये है कि भर्ती के लिए 8 लाख आवेदकों को आवेदन वापस नहीं करना होगा. पिछले साल भर्ती में आवेदन करने वालों को दोबारा आवेदन की जरूरत नहीं है. हालांकि पुराने आवेदनकर्ताओं को भर्ती में लोकेशन बदलने की छूट दी गई है.